खेल
आईएसएल : चैम्पियन चेन्नइयन एफसी का सामना करेंगे मुम्बई सिटी एफसी
Ritisha Jaiswal
25 Jan 2021 1:41 PM IST

x
हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी का सामना इस सीजन के टेबल टॉपर मुम्बई सिटी एफसी से होगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी का सामना इस सीजन के टेबल टॉपर मुम्बई सिटी एफसी से होगा। 13 मैचों के बाद भी चेन्नई का अटैक लय नहीं हासिल कर सका है। 11 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर काबिज चेन्नई की टीम अब तक सिर्फ 10 गोल कर सकी है। यह किसी टीम द्वारा किए गए गोलों की सबसे कम संख्या है।
इस टीम को अपने पिछले मैच में एटीके मोहन बागान के हाथों 0-1 से हार मिली थी और यह टीम बीते सात मैचों से एक भी गोल नहीं कर सकी है। यह भी इस सीजन का एक रिकार्ड है।अब चेन्नई का सामना एक ऐसी टीम से है जो बीते 11 मैचों से अजेय है। साथ ही इस टीम का डिफेंस इस सीजन में सबसे मजबूत माना जा रहा है। मुम्बई ने अब तक सीजन में सिर्फ चार गोल खाए हैं।ऐसे मे चेन्नई के कोच साबा लाजलो ने कहा है कि उनकी अग्रिम पंक्ति को खुद को दुरुस्त करते हुए हमले करने होंगे और अपने सामने आए मौकों को भुनाना होगा।
इसी सीजन मे दोनों टीमें जब पिछली बार भिड़ी थीं तो मुम्बई ने 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में चेन्नई की टीम ने अच्छा खेल दिखाया था लेकिन स्कोरलाइन उसके पक्ष में नहीं रहा था। साबा को उम्मीद है कि उनकी टीम पिछले मैच से प्रेरणा लेते हुए मुम्बई का सामना करेगी।इस बीच, मुंबई शीर्ष पर पांच अंकों की लीड के साथ मजबूती से खड़ा है। वह चेन्नई के खिलाफ जीत का दावेदार है। कोच सर्जियो लोबेरा अपनी टीम की स्थिति के साथ संतुष्ट हैं, लेकिन जानते हैं कि चीजें जल्दी से बदल सकती हैं।
Next Story





