खेल

ISL 2021-22: हैदराबाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

Bharti sahu
1 Feb 2022 7:50 AM GMT
ISL 2021-22: हैदराबाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया
x
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 मुकाबले में सोमवार को नाईजीरियाई स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से हैदराबाद एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंद दिया

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 मुकाबले में सोमवार को नाईजीरियाई स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से हैदराबाद एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंद दिया। बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने मैच के तीसरे और 60वें मिनट में गोल किया। ओग्बेचे के दो गोल के अलावा हैदराबाद की टीम के लिए आकाश मिश्रा (45वें मिनट), निखिल पुजारी (84वें मिनट) और ईडू गरासिया (88वें मिनट) ने गोल किये।

2002 विश्व कप में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व कर चुके ओग्बेचे ने ISL में अपने 49 गोल पूरे किए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फेरान कोरोमिनास (48 गोल) और सुनील छेत्री (48 गोल) को पीछे छोड़ दिया है।
वह इस सत्र में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे है। उनके गोलों को संख्या 14 हो गई है। लगातार तीसरी जीत के साथ हैदराबाद 14 मैचों में 26 अंक लेकर तालिका के टॉप पर काबिज है। वहीं, दूसरी ओर नौवीं हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।


Next Story