खेल
एक समय भारत के उभरते हुए क्रिकेट स्टार के रूप में सामने आए ईश्वर पांडे ने अचानक अपने क्रिकेट करियर
Kajal Dubey
12 Sept 2022 8:06 PM IST

x
भारतीय क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला सुना दिया है।
भारतीय क्रिकेटर ईश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला सुना दिया है। लंबे समय से मुख्य धारा में अपने मौके का इंतजार करते-करते ईश्वर पांडे ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला ले लिया। मध्य प्रदेश के रीवा से शीर्ष क्रिकेट का तक का सफर और फिर आईपीएल में भी खेले जहां उनको सफल कप्तान धोनी के साथ भी टीम में रहने का सौभाग्य मिला।
रीवा में एक सैनिक के घर पैदा हुए ईश्वर पांडे ने चेन्नई की एमआरएफ पेस अकादमी से ट्रेनिंग ली और नवंबर 2010 में आखिरकार उनको मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का मौका पहली बार मिला। उस सीजन में तीन मैच खेले और 9 विकेट झटके। अगस्त 2013 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट लिए और सबको प्रभावित किया।
न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story





