खेल
इशान ने बताया - इन दो गेंदबाजों का नाम जिनके सामने मुश्किलों का करना पड़ता है समना
Ritisha Jaiswal
2 Jun 2021 2:07 PM GMT

x
भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में जगह बनाने वाले इशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में जगह बनाने वाले इशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। आइपीएल के दौरान टीम प्रैक्टिस के बारे में उन्होंने बात की और बताया कि वो कौन से गेंदबाज हैं जिनके सामने मुश्किलों का समना करना पड़ता है। इशान ने उस एक गेंदबाज का नाम भी बताया जो उनकी उम्मीद के कहीं धीमी गेंद डालता है।
इशान ने मुंबई इंडियंस के नेट्स प्रैक्टिस में मुश्किल दो गेंदबाजों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां जसप्रीत बुमराह की गेंद को पढ़ना चुनौती होती है तो वहीं क्रुणाल इतनी धीमी गेंद डालते हैं जिसके बारे में वो सोच भी नहीं सकते। इशान बोले, वो इतनी धीमी रफ्तार के गेंदबाजी करते हैं कि मैं उसके बारे में सोच भी नहीं सकता।
कठिन गेंदबाज के सवाल पर इशान बोले, "जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पांड्या। क्योंकि नेट्स में क्रुणाल बहुत ही धीमी रफ्तार से गेंद डालते हैं, इतनी धीमी कि मैं उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं अपने बल्ले को दो बार चला सकता हूं जब तक कि उनकी गेंद मेरे पास पहुंचे।"
इशान ने क्रुणाल के छोटे भाई हार्दिक के बारे में बात करते हुए बताया कि उनसे एक वो चीज जो सीखी है। हार्दिक जितनी तेजी से गेंद पर प्रहार करते हैं इसके सभी मुरीद हैं और इसी चीज के फैन इशान भी हैं। उन्होंने कहा, "उनके गेंद पर प्रहार करने की क्षमता और उनके विकेट। उनका आंखों और हाथ का तालमेल बहुत ही लाजवाब है। यह वाकई में बहुत ही अदभुत है। जिन बल्ले से वो खेलते हैं वो मेरे लिए बहुत ही ज्यादा भारी हैं तो इसी वजह से उनके बल्ले ले भी नहीं सकता।"

Ritisha Jaiswal
Next Story