खेल

क्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्र में शामिल होने राहुल द्रविड़ ?

Ritisha Jaiswal
12 May 2022 9:52 AM GMT
क्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्र में शामिल होने राहुल द्रविड़ ?
x
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्र में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर के हवाले से खबरों को गलत बताया है। सोमवार को भाजपा विधायक ने दावा किया था कि द्रविड़ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में शामिल होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्र में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर के हवाले से खबरों को गलत बताया है। सोमवार को भाजपा विधायक ने दावा किया था कि द्रविड़ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में शामिल होंगे। इस मामले में द्रविड़ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाजपा विधायक ने कहा था, 'भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में धर्मशाला में 12 से 15 मई को आयोजित होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व शामिल रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी सत्र में शामिल होंगे।'
उन्होंने कहा था, 'भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें शामिल होंगे। उनकी सफलता को देखते हुए युवाओं में एक संदेश जाएगा कि हम केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।'
क्या कहा द्रविड़ ने
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी मीडिया की खबरों को अफवाह करार दिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मीडिया के एक वर्ग ने बताया है कि मैं 12 से 15 मई, 2022 तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में भाग लूंगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उक्त रिपोर्ट गलत है।"
खास बात है कि भाजपा की यह बैठक ऐसे समय पर आयोजित हो रही है, जब राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। साल 2017 में भाजपा ने 68 में से 44 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। जबकि, अन्य के खाते में 3 सीटें गई थी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story