खेल

आयरलैंड 5 वनडे मैचों के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, नैतिक परेशानी के बावजूद लिया फैसला

jantaserishta.com
21 March 2026 9:16 AM IST
आयरलैंड 5 वनडे मैचों के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, नैतिक परेशानी के बावजूद लिया फैसला
x
नई दिल्ली: तालिबान सरकार द्वारा अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ मुखर स्वर रखने के बावजूद क्रिकेट आयरलैंड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करने का फैसला किया है। आयरलैंड 5 से 14 अगस्त के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी सारा कीन ने कहा, "यह फैसला न तो वित्तीय कारणों से लिया गया है और न ही किसी कानूनी मजबूरी में, बल्कि इसे संगठन के व्यापक हित में लिया गया है।" उन्होंने कहा, "हम इस निर्णय को लेकर अपनी नैतिक असहजता को स्वीकार करते हैं और हम सरकार द्वारा, विशेषकर महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का विरोध करते हैं। लेकिन हम इसे अफगान महिला टीम की स्थिति को सामने लाने का अवसर भी मानते हैं।"
उन्होंने बताया कि आयरलैंड ने अफगानिस्तान की महिला टीम—जो इस समय देश से बाहर रह रही है—को भी आयरलैंड में खेलने का निमंत्रण दिया है। बोर्ड चाहता है कि महिला टीम का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में बना रहे।
कीन ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों में एक व्यापक सिद्धांत उभर रहा है, जिसके तहत खिलाड़ियों को उनकी सरकारों से अलग करके देखा जाना चाहिए। उन्होंने इसका उदाहरण हाल के ओलंपिक रुख में बदलाव को बताया।
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 5 अगस्त को और दूसरा वनडे 7 अगस्त को ब्रेडी में खेला जाएगा। तीसरा, चौथा और पांचवां वनडे 10, 12 और 14 अगस्त को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इसके अलावा, आयरलैंड वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज (28 मई-4 जून तक) खेलेगा। आयरलैंड ने 2027 से पहले पाकिस्तान दौरे की भी योजना बनाई है, जिसमें एक टेस्ट मैच शामिल होगा। ये तैयारियां 50 ओवर वर्ल्ड कप और ओलंपिक क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story