खेल

आयरलैंड ने दो बार के चैंपियन वेस्ट इंडीज को बाहर किया

jantaserishta.com
21 Oct 2022 1:12 PM IST
आयरलैंड ने दो बार के चैंपियन वेस्ट इंडीज को बाहर किया
x
होबार्ट (आईएएनएस)| गेरेथ डेलानी (16 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टलिर्ंग (नाबाद 66) के शानदार अर्धशतक से आयरलैंड ने दो बार के पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज को शुक्रवार को आखिरी ग्रुप बी क्वालीफाइंग मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 15 गेंद शेष रहते नौ विकेट से पीटकर
आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में जगह बना ली।
आयरलैंड ने वेस्ट इंडीज को 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन पर रोकने के बाद 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर इतिहास की सबसे चौंकाने वाली जीत हासिल कर ली। वेस्ट इंडीज ने 2012 और 2016 में दो बार खिताब जीता था। लेकिन इस बार उनका क्वालीफाइंग में ही बोरिया बिस्तर बंध गया।
गेरेथ डेलानी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयरलैंड ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि विंडीज की टीम दोनों क्षेत्रों में पिछड़ी रही। आयरलैंड की यह दूसरी जीत रही जबकि विंडीज को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story