खेल

आज से दोबारा शुरू होगा आईपीएल का धमाल, जाने कब और कहां देख पाएगे आप

Subhi
19 Sept 2021 11:15 AM IST
आज से दोबारा शुरू होगा आईपीएल का धमाल, जाने कब और कहां देख पाएगे आप
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के मुकबालों की शुरुआत रविवार 19 सितंबर से एक बार फिर से होने जा रही है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के मुकबालों की शुरुआत रविवार 19 सितंबर से एक बार फिर से होने जा रही है। आज शाम इस सीजन के दूसरे चरण के मुकाबलों का आगाज होगा। आइपीएल 14 के पार्ट टू के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मार्च में सीजन की शुरुआत हुई थी लेकिन टीम बबल में खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीसीसीआइ ने टूर्नामेंट के स्थगित करने का फैसला लिया था। अब इसे भारत से यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 30 वां मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 30वां मैच रविवार 19 सितंबर 2021 को होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 30वां मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 30वां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 30वें मैच का टॉस कब होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 30वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे पर होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 30वां मैच किस समय शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का 30वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 के 30वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


Next Story