खेल

IPL में 2022 से होंगी 10 टीमें, BCCI ने बैठक में लिया फैसला

jantaserishta.com
24 Dec 2020 4:14 PM IST
IPL में 2022 से होंगी 10 टीमें, BCCI ने बैठक में लिया फैसला
x
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आम सभा बैठक (AGM) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 10 टीमों की भागीदारी को मंजूरी मिल गई है.

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अहमदाबाद में अति महत्वपूर्ण वार्षिक आम बैठक शुरू हो गयी है. और इस मीटिंग में अहम बिंदुओं पर बोर्ड पदाधिकारियों ने मुहर लगाना भी शुरू कर दिया है. बता दें कि बैठक में 23 अहम एजेंजे हैं, जिन पर विचार-विमर्श होगा या जिस पर बीसीसीआई मुहर लगाएगा. बैठक के फैसले आने शुरू गए हैं और इसके तहत अब आईपीएल साल 2022 में आठ के बजाय दस टीमें होंगी. बीसीसीआई के नये उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के चयन की भी औपचारिक घोषणा होगा जो सर्वसम्मति से चुने गए हैं. बृजेश पटेल आईपीएल संचालन परिषद के प्रमुख बने रहेंगे. ऐसी भी अटकलें हैं कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उनके विज्ञापनों और उससे जुड़े हितों के टकराव के मामले पर भी सवाल किये जायेंगे लेकिन अभी इस पर कोई स्पष्टता नहीं है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story