खेल

टेस्ट सीरीज के बाद IPL पर रहेगा मेरा ध्यान- चेतेश्वर पुजारा

Rounak Dey
20 Feb 2021 10:53 PM IST
टेस्ट सीरीज के बाद IPL पर रहेगा मेरा ध्यान- चेतेश्वर पुजारा
x
चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ‘‘मैं आईपीएल का हिस्सा होकर सचमुच काफी खुश हूं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पुजारा ने कहा, ''मैं आईपीएल का हिस्सा होकर सचमुच काफी खुश हूं. फिर से वापसी करना अच्छा होगा और मैं चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे खरीदा. काउंटी क्रिकेट के बारे में बात करूं तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलने से पहले मेरे पास काफी समय होगा. ''

सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने को तैयार चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि टी20 लीग में हिस्सा लेने से इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. क्योंकि उससे पहले उन्हें काफी काउंटी मैच खेलने का मौका मिलेगा. पुजारा आईपीएल के सात सीजन में बिक नहीं सके थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल की आईपीएल नीलामी में उन्हें उनके बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये में खरीदा है.
भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ''मैं आईपीएल का हिस्सा होकर सचमुच काफी खुश हूं. फिर से वापसी करना अच्छा होगा और मैं चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे खरीदा. काउंटी क्रिकेट के बारे में बात करूं तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलने से पहले मेरे पास काफी समय होगा. ''
बता दें कि पुजारा काउंटी क्रिकेट में पहले डर्बीशर, नाटिघंमशर और यार्कशर के लिये खेल चुके हैं. उन्होंने कहा, ''आईपीएल खत्म होने के बाद एक विंडो होगी जिसमें मैं कुछ काउंटी मैच खेल सकता हूं. आईपीएल खत्म होने के बाद इस पर फैसला करूंगा. लेकिन कुछ काउंटी मैच खेलने के लिये काफी समय होगा. हमें अगस्त में टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले कुछ अभ्यास मैच भी खेलने हैं.''
बता दें कि भारतीय टीम इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. इस सीरीज़ से पहले वो इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेलेंगे. ऐसे में इस सीरीज़ की तैयारी के लिए उनका काउंटी खेलना काफी मददगार साबित हो सकता है.


Next Story