खेल

आईपीएल: सारा तेंदुलकर झूम उठीं, तस्वीरें आग की तरह वायरल

jantaserishta.com
18 May 2022 8:19 AM IST
आईपीएल: सारा तेंदुलकर झूम उठीं, तस्वीरें आग की तरह वायरल
x

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) का मैच हुआ. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में रंग में दिखाई दिए और उन्होंने 48 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा जिस वक्त शॉट खेल रहे थे, उस दौरान मैदान में सारा तेंदुलकर के रिएक्शन भी दिखाए गए जो वायरल हो गए.

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए मैच को देखने पहुंची थीं. सारा तेंदुलकर बालकनी में खड़ी थीं और अपनी टीम को चीयर कर रही थीं. जब रोहित शर्मा ने सिक्स उड़ाए उस दौरान सारा तेंदुलकर झूम उठीं और जमकर चीयर किया.
सारा तेंदुलकर के रिएक्शन टीवी स्क्रीन पर दिखाए गए, ऐसे में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं. सारा तेंदुलकर की फोटोज़ कई ट्विटर यूज़र्स ने शेयर कीं. सारा तेंदुलकर इससे पहले भी मुंबई इंडियंस के कई मैच देखने मैदान में पहुंची हैं.
बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला यह मैच 21 मई को खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए हैं कि आखिरी मैच में नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.
अगर सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह लगातार अपने इंस्टाग्राम पर भाई अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं. सारा तेंदुलकर मुंबई और लंदन में रहती हैं, इन दिनों वह घर आई हुई हैं. उनको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story