खेल
IPL Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
jantaserishta.com
24 May 2024 7:04 PM IST

x
आईपीएल ब्रेकिंग
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के क्वालिफायर-2 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है. संजू सैमसन ने जीता टॉस. राजस्थान ने हैदराबाद को दी बल्लेबाजी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. फाइनल मुकाबला 26 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमों के बीच लगभग बराबर की टक्कर रही है. राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 19 मैच खेले गए, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं. दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मई को मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने एक रन से जीत हासिल की थी.
राजस्थान Vs हैदराबाद हेड-टु-हेड
कुल मैच: 19
राजस्थान जीता: 9
हैदराबाद जीता: 10
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.
Tagsआईपीएलआईपीएल ब्रेकिंगसनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्सIPLIPL BreakingSunrisers HyderabadRajasthan Royals
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





