खेल
आईपीएल: चार बल्लेबाज ही बना सके हैं एक सीजन में 800 से ज्यादा रन
jantaserishta.com
23 March 2026 9:01 AM IST

x
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। सीजन के आगाज के साथ ही नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी इस बार कौन सबसे ज्यादा रन बनाता है और कौन सर्वाधिक विकेट लेता है।
बात अगर पूरे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों की करें तो सिर्फ 4 ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली: विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। कोहली इस लीग के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16 मुकाबलों में 152 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस सीजन विराट ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।
शुभमन गिल: विराट कोहली के बाद आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज शुभमन गिल रहे हैं। गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 890 रन बनाए थे। इस दौरान गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।
जोस बटलर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2022 में जोस बटलर का बल्ला भी जमकर चला था। उन्होंने 17 मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। बटलर ने इस सीजन 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे। बटलर के दमदार प्रदर्शन के बूते राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।
डेविड वॉर्नर: आईपीएल में कई बड़ी टीमों की तरफ से खेल चुके डेविड वॉर्नर भी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में 151 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 848 रन बनाए थे। आईपीएल में ओवरऑल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर काबिज हैं। वह इस लीग में खेले 184 मुकाबलों में 6,565 रन बना चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





