खेल

आईपीएल: दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया यह बड़ा बयान

Subhi
10 Nov 2020 6:47 AM GMT
आईपीएल: दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरने से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया यह बड़ा बयान
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज का दिन सबसे अहम है। 19 सितंबर को शुरू हुए टूर्नामेंट का आज रात समापन हो जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आज का दिन सबसे अहम है। 19 सितंबर को शुरू हुए टूर्नामेंट का आज रात समापन हो जाएगा। 13वें सीजन को जीतने वाली कौन की टीम होगी इसपर होगा फैसला। मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा 4 बार आइपीएल ट्रॉफी जीती है और उसका इरादा इसे पांचवीं बार जीतने का है।

पांचवें खिताब को जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरने को तैयार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले फाइनल में मनोवैज्ञानिक बढ़त से इन्कार नहीं किया लेकिन कहा कि पिछले परिणामों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।

मुंबई ने इस आइपीएल सत्र के तीनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी। रोहित ने कहा कि हमारे पास मनोवैज्ञानिक बढ़त तो है, लेकिन आइपीएल में हर दिन नया होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मुकाबला नया होता है। ऐसे में आप नहीं सोच सकते हैं कि पहले क्या हुआ था। हम यह नहीं सोच सकते हैं कि हम दिल्ली के खिलाफ पहले खेल चुके हैं और उन्हें हरा चुके हैं। हमें सिर्फ मैदान पर ठीक चीज करनी हैं और उम्मीद है कि हम पांचवां खिताब जीत जाएंगे।

उम्मीद है मुंबई के खिलाफ आक्रामक खेलेंगे :

हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी आक्रामक क्रिकेट खेल पाएगी। हम एक परिवार की तरह हैं। हम खुश हैं कि हमारे खिलाडि़यों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया है। हम अपने कोच और सहायक स्टाफ की मेहनत को भी नहीं नजरअंदाज कर सकते हैं।

दोनों टीमों के बीच की अब हुई टक्कर

इस सीजन की बात करें तो तीन बार दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला हुई है। हर बार मुंबई की टीम ने दिल्ली को मात दी है। सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी जबकि दूसरे मैच में टीम ने 9 विकेट की बड़ी जीत हासिल की। पहले क्वालीफायर में मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

Next Story