खेल

आईपीएल: फिर चर्चा में आईं हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 April 2022 12:55 PM IST
आईपीएल: फिर चर्चा में आईं हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुरी तरह से रौंद दिया. आरसीबी ने सिर्फ 68 रनों का स्कोर बनाया, जवाब में हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 8 ओवर में इस टारगेट को पार कर लिया. आरसीबी की जीत से फैन्स खुश दिखे, साथ ही टीम की को-ऑनर काव्या मारन भी काफी खुश नज़र आईं.

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अक्सर हर मैच में नज़र आती हैं. शनिवार को हुए इस मैच में भी काव्या मारन स्टैंड्स में दिखीं और काफी खुश थीं क्योंकि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही थीं. यहां तक कि स्टैंड्स में काव्या मारन को डांस करते हुए भी देखा गया.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेट चटका रही थी, उस वक्त ही काव्या मारन को डांस करते हुए देखा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इसके अलावा भी काव्या मारन जब लगातार सेलिब्रेट कर रही थीं, उस वक्त उन्हें मैदान की बिग स्क्रीन पर दिखाया गया. जिसके बाद वह हंस दीं और उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
काव्या मारन की तस्वीरें और उनके रिएक्शन वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं. वह मैच के अलावा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी आई थीं और टीम की रणनीति में अहम भूमिका निभाई थी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टॉस जीता और बॉलिंग का फैसला किया था. यह फैसला सटीक साबित हुआ और टीम ने लगातार बेंगलुरु के विकेट हासिल किए. हैदराबाद ने बेंगलुरु को 68 पर ऑलआउट किया. आरसीबी का आईपीएल इतिहास में यह दूसरा सबसे कम स्कोर था.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है. हैदराबाद ने इस सीजन में अभी तक पांच जीत हासिल की हैं, साथ ही टीम को दो हार का सामना भी करना पड़ा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story