खेल
IPL FINAL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस लिया बैटिंग का फैसला
jantaserishta.com
26 May 2024 7:02 PM IST

x
आईपीएल फाइनल ब्रेकिंग
चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस लिया बैटिंग का फैसला। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.
केकेआर टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि पैट कमिंस हैदराबाद टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. दोनों ही टीमों के बीच पिछली टक्कर क्वालिफायर-1 में हुई थी. यह मैच कोलकाता ने 8 विकेट से 38 गेंद बाकी रहते ही जीत लिया था.
बता दें कि KKR ने इससे पहले 2012 और 2014 IPL सीजन के फाइनल में एंट्री की थी और दोनों ही बार गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताब जीता था. इसके बाद 2021 सीजन में ओएन मोर्गन की कप्तानी में फाइनल में पहुंचे थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी. अब चौथी बार फाइनल में एंट्री की है. यदि केकेआर जीतती है, तो यह उसका तीसरा खिताब होगा.
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने अब तक एक ही बार खिताब जीता है. उसने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 2016 सीजन जीता था, तब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था. 2009 में भी हैदराबाद टीम ने खिताब जीता था, लेकिन तब उसका नाम डेक्कन चार्जर्स था और फ्रेंचाइजी के मालिक (गायत्री रेड्डी) भी अलग ही थे.
हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता टीम का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए, जिसमें से केकेआर ने 18 मैच अपने नाम किए. जबकि 9 में हैदराबाद को जीत मिली है. पिछले 5 मुकाबलों (यह मैच छोड़कर) में भी केकेआर का दबदबा दिखा है. उसने 3 मैच जीते और 2 हारे हैं.
हैदराबाद Vs कोलकाता हेड-टु-हेड
कुल मैच: 27
कोलकाता जीता: 18
हैदराबाद जीता: 9
ये हो सकती है कोलकाता-हैदराबाद की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नीतीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन.
इम्पैक्ट सब: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर.
Tagsआईपीएलआईपीएल फाइनलआईपीएल ब्रेकिंगफाइनल 2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबादIPLIPL FinalIPL BreakingFinal 2024Kolkata Knight RidersSunrisers Hyderabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





