IPL FINAL 2022: पहली पारी समाप्त, गुजरात को फाइनल जीतने के लिए चहिये 131 रन

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2022 का फाइनल (IPL 2022 Final) मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने तोड़ी। जोस बटलर, संजू सैमसन और शिमरन हेटमायर के रूप में तीन विकेट लिए। गुजरात के कप्तान ने इस दौरान 17 रन खर्च किए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने 39 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





