खेल

IPL: विराट कोहली के कारण फैन का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, वायरल हुआ ये पोस्टर

jantaserishta.com
31 March 2022 4:56 PM IST
IPL: विराट कोहली के कारण फैन का गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, वायरल हुआ ये पोस्टर
x

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत का खाता खोल लिया है. उन्होंने दो में से एक मैच जीता है. बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को करीबी मुकाबले में 3 विकेट से शिकस्त दी.

कोलकाता के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली का बल्ला तो नहीं चला, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि स्टेडियम में हर तरफ उनके नाम के नारे गूंज रहे थे. इसी बीच एक ऐसा भी शख्स दिखाई दिया, जो कोहली का बहुत बड़ा फैन नजर आया. उसने आरोप लगाया कि कोहली की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई.
दरअसल, इस व्यक्ति को तो कोहली भी नहीं जानते होंगे. वह व्यक्ति स्टेडियम में एक कार्ड लिए कैमरे में कैद हुआ. सोशल मीडिया पर उसकी फोटो भी जमकर वायरल हो रही है. वह व्यक्ति उस कार्ड को कैमरे में दिखाता हुआ नजर आए. इस पर लिखा था- मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया है, क्योंकि मेरे पास उसके लिए कम और विराट कोहली के लिए ज्यादा समय है.
सोशल मीडिया पर दावा है कि यह डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए KKR और RCB के मैच की तस्वीर है. इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह व्यक्ति कोहली का कितना बड़ा फैन होगा, क्योंकि वह अपने निजी जीवन का ज्यादातर समय कोहली को ही देता है. एक यूजर ने इसे फनी पोस्टर बताया.
विराट कोहली को बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया था. इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए सैलरी दी जा रही है. कोहली ने पिछले सीजन के बाद ही आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी. इस बार वे बतौर प्लेयर ही खेल रहे हैं. मौजूदा सीजन में कोहली ने दोनों मैच खेले, जिसमें नाबाद 41 और दूसरे मैच में 12 रन बनाए. पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार मिली थी. जबकि दूसरे मुकाबले में कोलकाता को 3 विकेट से हराया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story