खेल
IPL: नेट्स में धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, लगाया जबरदस्त हेलिकॉप्टर शॉट, देखें VIDEO
Rounak Dey
6 April 2021 8:56 AM IST

x
चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा.
आईपीएल 2021 के लिए सभी टीमें जमकर नेट्स में पसीना बहा रही है. सभी टीमें आईपीएल का खिताब हर हाल में अपने नाम करने के बारे में सोच रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की नजर भी चेन्नई को एक और खिताब दिलाने पर है. इसके लिए एस एस धोनी नेट्स में अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट की खूब प्रेक्टिश कर रहे हैं.
धोनी के नेट्स में प्रेक्टिश करते हुए वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है. चेन्नई इस सीजन का पहला मैच 10 अप्रैल को खेलेगी. यह आईपीएल का 14वां सीजन होगा. चेन्नई अपने पहले मैच में मुंबई की टीम से भिड़ेगी.
प्रेक्टिश वीडियो में आप देख सकते हैं धोनी अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि चेन्नई का पिछला सीजन काफी खराब रहा था. इस बार टीम पिछली यादों को भुलाकर खिताबी जीत के लिए खेलने उतरेगी.
9 अप्रैल से आईपीएल शुरू
09 अप्रैल से दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग शुरू हो रही है. इस साल इसका 14वां एडिशन खेला जाएगा. आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. वहीं इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को इस सीज़न का अपना पहला मैच खेलेगी. चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा.
Next Story





