खेल

IPL ब्रेकिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी सनराइजर्स हैदराबाद

Nil dhankar
6 Oct 2021 7:35 PM IST
IPL ब्रेकिंग: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी सनराइजर्स हैदराबाद
x

आईपीएल 2021 में बुधवार को अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना तालिका में सबसे नीचले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हो रहा है। इस सीजन के 52वें मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए के क्वालीफाई कर चुकी है जबकि केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

Next Story