IPL BREAKING: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शर्मनाक हार, SRH ने 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 16.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 68 रन पर ढेर हो गई है। आईपीएल में टीम का ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2107 में कोलकाता के खिलाफ टीम 49 रन पर ढेर हो गई थी। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 72 रन बनाकर ये मैच 9 विकेट से जीता। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





