खेल

IPL BREAKING: राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 29 रनों से हराया

jantaserishta.com
26 April 2022 11:21 PM IST
IPL BREAKING: राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 29 रनों से हराया
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एमसीए) में खेले गए इस मैच में राजस्थान को जीत मिली। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट की छठी जीत दर्ज की।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 144 रन का स्कोर बनाया। राजस्थान के लिए रियान पराग ने नाबाद 56 रन बनाए और आईपीएल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। रियान पराग ने चार कैच भी पकड़े। वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने 27 रन बनाए। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। देवदत्त पडिकल (7), जॉस बटलर (8), आर अश्विन (17), डैरिल मिचेल (16) और शिमरन हेटमायर (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसंगा ने दो-दो जबकि हर्षल पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।
राजस्थान के 145 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसने 37 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। कुलदीप सेन ने दो गेंदों पर दो विकेट झटककर बैंगलोर को तगड़ा झटका दिया है। कुलदीप ने कप्तान फाफ डुप्लेसी को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल को खाता खोले बिना आउट कर दिया। डु प्लेसी ने 21 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली। बैंगलोर ने 9 ओवर के बाद तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार को आर अश्विन ने 16 रन पर चलता किया। पांचवां विकेट अश्विन ने सुयश प्रभुदेसाई को 2 रन पर आउट करके राजस्थान को दिलाया। दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहबाज अहमद 17 रन बनाकर आउट हो गए। हसरंगा 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 9वें विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज (5) आउट हुए। राजस्थान का आखिरी विकेट हर्षल के रूप में गिरा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story