IPL BREAKING: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी है। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया। मुंबई की ओर से सर्वाधिक तिलक वर्मा ने 34 रन बनाए। छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन 6, रोहित 18 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स 1 रन, ऋतिक 18 रन और डेविड ने 17 रन की पारी खेली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





