खेल

IPL ब्रेकिंग: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने किये अहम बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Nil dhankar
5 Oct 2021 7:40 PM IST
IPL ब्रेकिंग: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने किये अहम बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
x
देखें सूची

आईपीएल 2021 में मंगलवार को खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों को ये मैच जीतना जरूरी है, हारने वाली टीम के लिए सपना टूट सकता है. करो या मरो वाले ऐसे मैच में दोनों टीमों में अहम बदलाव किए हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम में कुलदीप यादव की एंट्री हुई है, जो अपना डेब्यू कर रहे हैं. साथ ही श्रेयस गोपाल को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. दोनों ने मयंक मरकंडे और आकाश सिंह की जगह ली है. राजस्थान के अलावा मुंबई ने भी दो बदलाव किए हैं, क्विंटन डी कॉक और क्रुणाल पंड्या को बाहर बैठाया गया है और ईशान किशन, जेम्स नीशम को खिलाया जा रहा है.

राजस्थान की प्लेइंग 11: एविन लुइस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तिफिजर रहमान, चेतन सकारिया

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जेम्स नीशाम, नाथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Next Story