खेल

IPL ब्रेकिंग: एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा को कमान

jantaserishta.com
24 March 2022 2:41 PM IST
IPL ब्रेकिंग: एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा को कमान
x

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है.

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया. इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है. उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story