खेल

IPL ब्रेकिंग: महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला

Nilmani Pal
10 Oct 2021 7:11 PM IST
IPL ब्रेकिंग: महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला
x

आज दिल्ली कैपिटल्स(DC) और चेन्नई सुपरकिंग्स(CSK) के बीच IPL2O21 का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का पहले क्वालिफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेलना पड़ेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI :

चेन्नई सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबति रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड.

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, टॉम कुरेन, एनरिक नोर्तजे, आवेश खान.

Next Story