खेल

IPL BREAKING: KKR ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
14 May 2022 7:09 PM IST
IPL BREAKING: KKR ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को एमसीए स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में बदलाव के साथ उतरी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को एमसीए स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के मुकाबले में प्लेऑफ की दावेदारी को पक्की करने के इरादे से उतरेगी। हैदराबाद 11 मैचों में 10 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को अपने बचे तीनों मैच जीतने हैं और इसकी शुरुआत वह कोलकाता के खिलाफ मैच से करेगा। केकेआर के 12 मैचों में 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के केवल दो मैच बचे हुए हैं और इनमें जीत से भी वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी जो कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हो सकते। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) 12 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष चार में बने हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story