खेल

IPL ब्रेकिंग: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दूसरा झटका, गायकवाड़ लौटे पवेलियन

Nil dhankar
4 Oct 2021 8:06 PM IST
IPL ब्रेकिंग: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दूसरा झटका, गायकवाड़ लौटे पवेलियन
x

चेन्नई सुपर किंग्स को पावरप्ले में दूसरा झटका लगा है. इनफॉर्म ऋतुराज गायकवाड़ (13 रन) को पांचवें ओवर में नॉर्किया ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. रवि अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ की कैच पकड़ी. दरअसल आईपीएल 2021 में आज दो सबसे मजबूत टीमों के बीच मुकाबला है. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज आमने-सामने हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

वही दूसरी ओर आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़े बदलाव किए हैं. इस सीजन के 50वें मैच में चेन्नई की टीम ने सुरेश रैना को बाहर का रास्ता दिखाया है. खराब फॉर्म से जूझ रहे सुरेश रैना को हल्की चोट लगी है, इसी कारण दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाए.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ कुल 3 बदलाव किए हैं. रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो सोमवार को मुकाबला खेल रहे हैं. जबकि सैम करेन, के. आसिफ और सुरेश रैना को टीम से बाहर किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को बाहर बैठाया गया है और उनकी जगह रिपल पटेल को खिलाया जा रहा है. रिपल पटेल का ये आईपीएल में डेब्यू है, ऐसे में उनके लिए ये एक बड़ा मौका है.


Next Story