खेल

आईपीएल ब्रेकिंग: चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका

jantaserishta.com
11 May 2022 3:34 PM IST
आईपीएल ब्रेकिंग: चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका
x

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लग सकता है। इस बार सीएसके को रविंद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगने की उम्मीद है, जो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चोट के कारण रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2022 से बाहर होना पड़ सकता है। चेन्नई की टीम में पहले ही कई बदलाव हो चुके हैं। यहां तक कि दीपक चाहर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इस तरह सीएसके के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है।

रविंद्र जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग के समय अपर बॉडी में इंजरी हुई थी। इस मैच में सीएसके को हार मिली थी। चोट की वजह से उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा था। उस मैच में चेन्नई ने दमदार अंदाज में जीता था। अब टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में धोनी को कप्तानी हैंडओवर करने वाले रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2022 से बाहर होना पड़ सकता है।
सीएसके खेमे ने पिछले कुछ दिनों से उनकी चोट का आकलन किया है, लेकिन चोट में कोई बेहतरी नहीं दिखी है। अब टूर्नामेंट आखिरी चरण में है और सीएसके गुरुवार को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। ऐसे में टीम प्रबंधन शायद उन्हें और अधिक जोखिम में न डालें। वैसे भी सीएसके के पास आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन तथ्य यह है कि आरसीबी या राजस्थान रॉयल्स एक और मैच जीत जाती है तो फिर चेन्नई का बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।
बता दें कि रविंद्र जडेजा दमदार फॉर्म लेकर आईपीएल 2022 में प्रवेश करने वाले थे। इसी वजह से उन्हें सीएसके की कप्तानी मिली, लेकिन उनका प्रदर्शन और टीम का प्रदर्शन खराब रहा। ऐसे में उन्होंने कप्तानी फिर से एमएस धोनी को हैंडओवर कर दी। कप्तानी छोड़ने के बाद वे दो मैचों में जरूर खेले, लेकिन दूसरे मैच में कैच पकड़ते समय में वे चोटिल हो गए और अब वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story