खेल

IPL ब्रेकिंग: बचे मैचों का हुआ ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

Admin2
25 July 2021 7:25 PM IST
IPL ब्रेकिंग: बचे मैचों का हुआ ऐलान, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
x

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यूएई में आयोजित होने वाले वीवो आईपीएल (VIVO IPL 2021) के बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. यूएई में 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे. मालूम हो कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा था. बीसीसीआई ने बाद में बताया था कि बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे.

बीसीसीआई के नए शेड्यूल के अनुसार, 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से आईपीएल के बाकी बचे सीजन की शुरआत होगी. इसके बाद मैच अबू धाबी में शिफ्ट जाएंगे, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा. शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा. इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा.



Next Story