IPL Auction: RCB ने Kyle Jamieson को 15 करोड़ में खरीदा, सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बने

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2021 Auction: न्यूजीलैंड के लंबे कद के फास्ट बॉलर काइल जैमीसन आईपीएल 2021 की ऑक्शन में मालामाल हो गए हैं. 6.6 फीट लंबे इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा. इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.
सात करोड़ में बिके मोईन अली
वहीं इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है. मोईन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वह एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेलते दिखेंगे. वहीं बांग्लादेश के स्पिन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है. शाकिब पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे. शाकिब का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था.





