खेल

IPL Auction: श्रेयस अय्यर के लिए दिखी जबरदस्त रेस, अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

jantaserishta.com
12 Feb 2022 1:04 PM IST
IPL Auction: श्रेयस अय्यर के लिए दिखी जबरदस्त रेस, अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी
x

बेंगलुरु: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया है. श्रेयस अय्यर को पिछली बार 75% का फायदा हुआ है. पिछली बार अय्यर को दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. श्रेयस अय्यर ने उम्मीद के मुताबिक एक बड़ी रकम अपने नाम की. अय्यर के लिए बिडिंग की शुरुआत RCB ने की थी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ टक्कर ली लेकिन अंत में कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया.

पिछले सीजन में दिल्ली के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर को 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. श्रेयस अय्यर को लेकर माना जा रहा था कि वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, अभी तक मार्की खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर ही सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं. कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, गुजरात, लखनऊ समेत कई टीमों ने अय्यर को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की. कोलकाता श्रेयस अय्यर को अगले सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त कर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story