खेल

IPL: वो 5 खिलाड़ी, जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच

jantaserishta.com
12 March 2026 8:24 AM IST
IPL: वो 5 खिलाड़ी, जिन्होंने लपके 100 से ज्यादा कैच
x
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं। इस दौरान सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा कैच लपके। इनमें 4 भारतीय हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विराट कोहली: इस दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेला है। साल 2008 से 2025 के बीच कोहली 267 मुकाबलों में उतरे, जिसमें 117 कैच लिए। कोहली इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले।
सुरेश रैना: भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 के बीच कुल 205 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 109 कैच लपके। रैना आईपीएल में सिर्फ 2 ही टीमों से खेले। उन्होंने 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 39 अर्धशतक निकले। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वालों में पांचवें स्थान पर हैं।
रवींद्र जडेजा: इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक कुल 254 मैच खेले हैं, जिसमें 109 कैच लपके। भारत के सबसे शानदार फील्डर्स की लिस्ट में जड्डू भी शुमार हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 4 कैच लेने का कारनामा भी किया है। जडेजा ने आईपीएल करियर में 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
कीरोन पोलार्ड: वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने साल 2010 के 2022 के बीच आईपीएल करियर में कुल 189 मैच खेले, जिसमें 103 कैच लपके। पोलार्ड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 28.67 की औसत के साथ 3,412 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक निकले।
रोहित शर्मा: साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने आईपीएल करियर में 272 मैच खेले, जिसमें 102 कैच लपके। रोहित आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतकीय पारियों के अलावा, 47 अर्धशतक लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story