खेल

IPL 2026: आरआर-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर, किसके सिर पर है ऑरेंज और पर्पल कैप?

jantaserishta.com
26 April 2026 8:39 AM IST
IPL 2026: आरआर-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर, किसके सिर पर है ऑरेंज और पर्पल कैप?
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। दोपहर 3:30 बजे से दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और शाम 7:30 से जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच रोमांचक और रनों से भरपूर मुकाबला खेला गया।
पहले मैच में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रन का लक्ष्य हासिल किया, तो दूसरे मैच में एसआरएच ने 229 रन का लक्ष्य हासिल किया। आइए देखते हैं कि आरआर और एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के सिर पर सजा है।
अंकतालिका में पंजाब किंग्स ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। पंजाब 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मैचों से 10 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 7 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों से 3 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में नेट रन रेट की वजह से अंतर है। ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने आरआर के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलकर इसे हासिल किया। अभिषेक के 8 मैचों की 8 पारियों में 380 रन हो गए हैं। इसमें 36 चौके और 28 छक्के शामिल हैं।
केएल राहुल 7 मैचों की 7 पारियों में 357 रन बनाकर दूसरे और वैभव सूर्यवंशी 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि रविवार को केएल राहुल और वैभव दोनों ने शतक लगाया था, लेकिन दोनों की टीमों को हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब के खिलाफ दिल्ली के लिए राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जबकि राजस्थान के वैभव ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। सीएसके के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story