खेल

आईपीएल 2026: आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड में बेंगलुरु आगे

jantaserishta.com
15 April 2026 8:37 AM IST
आईपीएल 2026: आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड में बेंगलुरु आगे
x
बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रचंड फॉर्म में चल रही आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है।
आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं। कभी एलएसजी आरसीबी के घर में तो कभी आरसीबी एलएसजी के घर में भारी पड़ती रही है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए, जिसमें आरसीबी ने 4 और एलएसजी ने 2 मैच जीते हैं। ये आंकड़े दर्शाने के लिए काफी हैं कि आरसीबी का सामना एलएसजी के लिए कभी आसान नहीं रहा है।
आरसीबी का मौजूदा फॉर्म भी लखनऊ के लिए चिंता का विषय है। टीम की बल्लेबाजी जितनी विस्फोटक है, गेंदबाजी उतनी ही घातक साबित हुई है। आरसीबी सीजन के अपने 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु ने अपना एकमात्र मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गंवाया है।
फिल सॉल्ट फॉर्म में लौट आए हैं, विराट कोहली ने निरंतरता दिखाई है। कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर और रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं और लखनऊ के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रसीख सलाम, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने अच्छा काम किया है।
एलएसजी की परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है। मिशेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन टीम में शामिल सबसे बड़ा नाम हैं, लेकिन कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए, तो ये बल्लेबाज बड़ी और प्रभावी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। निचले क्रम में मुकुल चौधरी ने उम्मीद जगाई है, लेकिन किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। एलएसजी के टॉप ऑर्डर को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, तभी वे बेंगलुरु को उसके घर में चुनौती दे पाएंगे।
एलएसजी की गेंदबाजी ने प्रभावित किया है। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने तेज गेंदबाजी तो दिग्वेश राठी ने स्पिन गेंदबाजी में कमाल किया है। आरसीबी को उसके घर में चुनौती देने के लिए एलएसजी को एक टीम के रूप में एकजुट और प्रभावी प्रदर्शन करना होगा। एलएसजी फिलहाल 4 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर सातवें स्थान पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story