खेल

IPL 2026: SRH beat CSK by 10 runs

Kavita2
19 April 2026 11:55 AM IST
IPL 2026: SRH beat CSK by 10 runs
x

Sports स्पोर्ट्स: नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान मलिंगा ने मिलकर पांच विकेट लिए जिससे मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। 195 रन के स्कोर का बचाव करते हुए हैदराबाद ने संघर्ष कर रही सीएसके को आठ विकेट पर 184 रन पर रोक दिया। सीएसके की छह मैचों में यह चौथी हार है।

अभिषेक शर्मा (59) और हेनरिक क्लासेन (59) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को नौ विकेट पर 194 रन तक पहुंचाया। सीएसके के लिए जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मुकेश चौधरी को दो विकेट मिले। संक्षिप्त स्कोर: सनराइजर्स हैदराबाद: 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन (अभिषेक शर्मा 59, हेनरिक क्लासेन 59; जेमी ओवरटन 3/37, अंशुल कंबोज 3/22)।

चेन्नई सुपर किंग्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन। (आयुष म्हात्रे 30, मैथ्यू शॉर्ट 34; ई मलिंगा 3/29, एन रेड्डी 2/31)।

Next Story