खेल
आईपीएल 2026: संजू सैमसन बड़ी उपलब्धि के करीब, एमएस धोनी के खास क्लब में हो सकती है एंट्री
jantaserishta.com
18 March 2026 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। सैमसन की नजर अब आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन पर है।
संजू सैमसन ने विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5,000 या उससे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5,439 बनाए हैं। केएल राहुल के 5,000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है।
संजू आईपीएल में 5,000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5,000 रन पूरे हो जाएंगे, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।
आगामी सीजन में लीग में 5,000 रन पूरे करना और धोनी के क्लब में शामिल होना सैमसन के लिए विशेष होगा। इसकी वजह ये है कि इस बार वह धोनी के साथ उनकी ही टीम सीएसके की पीली जर्सी में खेलेंगे। सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेल रहे थे। 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। 2022 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली थी। 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया था, और इसके बाद सीएसके ने उन्हें आरआर के साथ ट्रेड किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





