खेल
आईपीएल 2026: एलएसजी के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए
jantaserishta.com
15 April 2026 9:07 AM IST

x
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। एलएसजी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन बल्लेबाजी में निराश किया है। टीम के शीर्ष क्रम में कई बड़े नाम हैं जो अब तक अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इसमें एक नाम ऐसा भी है जिसकी फीस 21 करोड़ लेकिन सीजन में अब तक एक भी 21 रन वाली पारी नहीं खेल सका है।
हम बात कर रहे हैं एलएसजी के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की। टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सर्वाधिक खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले पूरन का बल्ला आईपीएल 2026 में शांत है। सीजन के 4 मैचों की 4 पारियों में उनके बल्ले से महज 41 रन आए हैं जिसमें सर्वाधिक स्कोर 19 रन है। पूरन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अकेले दम विपक्षी टीम पर दबदबा बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं। वह एलएसजी के लिए कई बार पिछले सीजन और उसके पहले ऐसा कर भी चुके हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका बल्ला पूरी तरह शांत है।
पूरन की असफलता टीम की परेशानी का कारण बना हुआ है। उनकी निराशाजनक फॉर्म की वजह से एलएसजी का मध्यक्रम अचानक बेहद कमजोर नजर आ रहा है। दूसरे युवा बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है जिसे वे अधिकांश मौकों पर नहीं झेल पा रहे हैं।
एलएसजी सीजन के 4 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। यह आंकड़ा और निराशजनक हो सकता था अगर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकुल चौधरी की यादगार पारी नहीं आई होती। ऐसे में अगर एलएसजी को आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो पूरन का फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी है।
पूरन को एलएसजी ने 2023 में 16 करोड़ में खरीदा था और आईपीएल 2025 से पहले 21 करोड़ में रिटेन किया था। आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले पूरन ने अपने आईपीएल करियर के 94 मैचों में 14 अर्धशतक लगाते हुए 32.87 की औसत से 2,334 रन बनाए हैं। उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 166.12 है। एलएसजी आईपीएल 2026 में बेहतर करे, इसके लिए पूरन का फॉर्म में लौटना जरूरी है। पूरन जो कर सकते हैं, वो एलएसजी का कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं कर सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





