खेल
IPL 2026: पहली जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंची जीटी, टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
jantaserishta.com
9 April 2026 8:08 AM IST

x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीटी ने 1 रन से डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। आइए देखते हैं कि डीसी और जीटी के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका की तस्वीर क्या है।
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (एमआई) 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है।
अंक के साथ-साथ रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग निर्धारित है। नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का ही ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा है। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं, और ऑरेंज कैप उनके पास है। आरआर के ही रवि बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





