खेल

आईपीएल 2026: अंतिम लीग मैच देखने ईडन गार्डन्स पहुंचे फैंस, केकेआर से जीत की उम्मीद

SHIDDHANT
24 May 2026 6:42 PM IST
आईपीएल 2026: अंतिम लीग मैच देखने ईडन गार्डन्स पहुंचे फैंस, केकेआर से जीत की उम्मीद
x
Delhi दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपटिल्स (डीसी) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का अंतिम लीग मैच खेला जाना है। फैंस इस मैच को देखने ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचे हैं, जहां उन्हें केकेआर के जीतने की उम्मीद है, ताकि यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सके।
इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे सोहन लाल ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने आया हूं, क्योंकि इस टीम में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी केएल राहुल हैं। मैं सिर्फ उन्हें ही देखना यहां आया हूं। डीसी को सुनील नरेन के सामने संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। डेविड मिलर से भी मुझे काफी उम्मीद है।"
13 वर्षीय देवांश ने कहा, "मैं सच में चाहता हूं कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को अपने नाम करे। मुझे लगता है कि केएल राहुल आज के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करेंगे। केकेआर की तरफ से फिन एलन भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क अपना जलवा बिखेर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। यह स्टेडियम बहुद शानदार है, जहां मैं पहली बार आया हूं।"
एक फैन ने कहा, "हम चाहते हैं कि राजस्थान रॉयल्स दिन के पहले मैच को गंवाए और केकेआर शाम के मैच को अपने नाम करे। तभी नाइट राइडर्स प्लेऑफ में पहुंच सकती है। मुझे उम्मीद है कि केकेआर इस मुकाबले को अपने नाम करेगी और फिन एलन एक बार फिर शतक लगाएंगे। केकेआर हर क्षेत्र में दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ेगी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल शानदार फॉर्म में हैं। केएल राहुल को जल्द आउट करना होगा।"
कोलकाता नाइट राइडर्स 13 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अगर राजस्थान रॉयल्स रविवार के पहले मैच को गंवा देती है, तो केकेआर के पास बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ का अंतिम टिकट हासिल करने का मौका होगा।
Next Story