खेल

आईपीएल 2026: केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके ने अंकतालिका में लगाई छलांग

jantaserishta.com
15 April 2026 8:20 AM IST
आईपीएल 2026: केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके ने अंकतालिका में लगाई छलांग
x
चेन्नई: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए सीजन के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ केकेआर को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल में क्या बदलाव हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें , गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे , लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। केकेआर को हराने के बाद सीएसके आठवें स्थान पर आ गई है। सीएसके के 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। सीएसके-केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन के पास ऑरेंज कैप बरकरार है। उनके 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन हैं। दूसरे नंबर पर हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।
वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर सीएसके के अंशुल कंबोज हैं, जिनके 5 मैचों में 10 विकेट हैं। आरआर के रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 5 मैचों में 9 विकेट हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story