खेल
आईपीएल 2026: 'कूपर कोनोली के शॉट अविश्वसनीय थे', श्रेयस अय्यर ने की युवा बल्लेबाज की तारीफ
jantaserishta.com
1 April 2026 9:22 AM IST

x
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। पंजाब की जीत में अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली का अहम योगदान रहा। कप्तान अय्यर ने कोनोली की जमकर प्रशंसा की।
कूपर कोनोली की पारी में पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा, "उसने जो कुछ शॉट खेले, उन्हें देखना अविश्वसनीय था। राशिद खान की गेंद पर बैकफुट से छक्का, उसने इतनी सफाई और करीने से मारना, यह बस शानदार था।"
मैच के बाद अय्यर ने कहा, "कूपर आखिर तक विकेट पर थे और सेट थे। एक खिलाड़ी के तौर पर उसमें बहुत अच्छी अवेयरनेस है। मैंने उसे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखा है। उसका माइंडसेट बहुत अच्छा है और उम्मीद है कि वह इसी फॉर्म को जारी रखेगा।"
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कूपर अंत तक नाबाद रहे और 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कूपर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।
पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।
जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





