खेल
आईपीएल 2026: क्या डीसी RR को उसके घर में चुनौती दे पाएगी? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
jantaserishta.com
1 May 2026 8:55 AM IST

x
जयपुर: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने होंगी। मुकाबला आरआर के घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। मैच में आरआर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि डीसी की कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी।
राजस्थान रॉयल्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज आरआर ने अपने पिछले मुकाबले में मजबूत पंजाब किंग्स को हराया था। डीसी के खिलाफ जीत हासिल करते ही आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर चली जाएगी। रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर निश्चित रूप से शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी।
आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पूरे सीजन में चर्चा का विषय रहे हैं। पिछले मैच में किए अपने प्रदर्शन से डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मध्यक्रम को भी मजबूत और आक्रामक बना दिया है। टीम को डीसी के खिलाफ कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने मैच विजयी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
बात डीसी की करें तो टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। डीसी 8 मैचों में 3 जीत से 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। डीसी के लिए आरआर के खिलाफ खेला जाने वाला यह मैच प्लेऑफ की दृष्टि से बेहद अहम है। इस मैच में हार टीम की संभावना को कम कर देगी। मिचेल स्टार्क इस मैच में डीसी के लिए खेल सकते हैं। उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेगी। ओपनिंग में राहुल के साथ पृथ्वी शॉ को मौका मिलता है या नहीं, यह देखना अहम होगा। कप्तान अक्षर पटेल को एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान देना होगा। केएल राहुल, स्टब्स, मिलर और कुलदीप टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
जयपुर में बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सवाई मानसिंह की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए संतुलित मानी जाती है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में इस जगह पर पहले गेम में 229 रन आसानी से चेज कर लिए थे। ऐसे में मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने हुई हैं और 15-15 बार जीत हासिल की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





