खेल
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति
jantaserishta.com
3 April 2026 9:59 AM IST

x
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शर्मा को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है।
आईपीएल की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभिषेक ने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को मान लिया। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला आखिरी और मानने वाला होता है।
अभिषेक ने केकेआर के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 21 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनका आउट होना विवादित रहा और अंपायर के फैसले पर उन्होंने नाराजगी जताई। दरअसल, वरुण चक्रवर्ती ने डाइव लगाते हुए अभिषेक का कैच लिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है। यह घटना पारी के नौवें ओवर में हुई थी। थर्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए अभिषेक को आउट करार दिया। अभिषेक इस फैसले से सहमत नहीं थे और उन्होंने निराशा जताई। इस वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया।
मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन के 52, अभिषेक शर्मा के 48 और ट्रेविस हेड के 46 और नितीश कुमार रेड्डी के 39 रन की बदौलत 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे।
227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि एसआरएच ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





