खेल

आईपीएल 2025: विलियमसन ने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी को सराहा, कहा, 'सनराइजर्स हैदराबाद के सामने गेंदबाजी करना था कठिन '

jantaserishta.com
28 March 2025 12:30 PM IST
आईपीएल 2025: विलियमसन ने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी को सराहा, कहा, सनराइजर्स हैदराबाद के सामने गेंदबाजी करना था कठिन
x
हैदराबाद: न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद पर लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम एसआरएच को कम स्कोर पर रोकने में सफल रही। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी की सराहना की।
पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन और मिशेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़कर मेहमान टीम को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दिलाई।
केन विलियमसन ने कहा कि मुझे लगता है कि हैदराबाद जाकर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स इसके लिए तैयार थी। उनके पास अपनी योजना को तुरंत लागू करने का साहस था। लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 200 के अंदर समेट दिया।
विलियमसन ने जियो हॉटस्टार पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व की जमकर सराहना की। जिसकी वजह से हैदराबाद उनके सामने बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल नहीं हो पाई।
मोहसिन खान की जगह एलएसजी में शामिल ठाकुर ने 100 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (0) के साथ-साथ अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी (1) के विकेट चटकाए। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विलियमसन ने ठाकुर के प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शार्दुल एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन वह एक ठोस योजना के साथ आए, टीम की रणनीति के साथ तालमेल बिठाया और इसे शानदार ढंग से अंजाम दिया। उन्होंने विविधता के साथ गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को आउट करने का प्रयास किया।
इस तरह के विशेष प्रदर्शन के लिए उन्‍हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिलना पूरी तरह से उचित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story