खेल

IPL 2025: रोहित शर्मा की होगी छुट्टी?

Suvarn Bariha
25 Aug 2024 9:31 AM GMT
IPL 2025: रोहित शर्मा की होगी छुट्टी?
x
Spotrs.खेल: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) मेगा ऑक्शन में उतरेगी तो एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगी। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम रोहित शर्मा की अगुआई में चैंपियन बनी। 2022 में मेगा ऑक्शन हुआ। इसके बाद टीम ने 3 सत्र में काफी खराब प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2022 में टीम 10वें नंबर पर रही। 2023 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी। 2024 में टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई। रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया, लेकिन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर रही। 2025 में टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इसके लिए उसे अच्छी टीम बनानी होगी।
मुंबई इंडियंस शायद ही 6 खिलाड़ियों को रिटेन करे
फिलहाल मुंबई इंडियंस के स्क्वाड की बात करें तो चुनिंदा खिलाड़ी दिखते हैं, जिन्हें रिटेन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स हैं कि फ्रेंचाइजियों को मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन मिल सकता है। मुंबई इंडियंस शायद ही 6 खिलाड़ियों को रिटेन करे। विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड को छोड़कर कोई नाम नहीं दिखता जिसे रिटेन किया जा सके। पिछले साल उनका प्रदर्शन देखकर उन्हें शायद ही रिटेन किया जा सकेगा।
हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के अलावा कौन हो सकता है रिटेन
इस बात में कोई शक नहीं है कि मुकेश अंबानी की फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करना चाहेगी। कप्तानी से हटाए जाने के बाद साफ है कि रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस आगे बढ़ गई है। आईपीएल 2024 में पंड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद खबरें आई थीं कि रोहित इस फैसले से खुश नहीं हैं। ऐसे में रोहित शर्मा शायद ही रिटेन हों। उन्होंने भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया। ऐसे में दूसरी कई फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान बना सकती हैं।
क्या इशान किशन होंगे रिटेन
हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के अलावा तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है। मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों में तिलक वर्मा सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इशान किशन को 2022 के ऑक्शन में टीम ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। बीते तीन साल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में टीम उन्हें शायद ही रिटेन करे। फ्रेंचाइजी ने अगर छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया तो उसमें इशान का नाम हो सकता है। टीम हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के बाद ही किसी को प्राथमिकता देगी।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड
इशान किशन, विष्णु विनोद, रोहित शर्मा, टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया), सूर्यकुमार यादव, एन. तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका), हार्दिक पंड्या, रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज), नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी (दक्षिण अफ्रीका), मोहम्मद नबी (एएफजी), शिवालिक शर्मा, नमन धीर, जसप्रित बुमरा, जेसन बेहरेनडोर्फ (ऑस्ट्रेलिया), कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), नुवान तुषारा (श्रीलंका), अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल।
Next Story