खेल

आईपीएल 2025: धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना

jantaserishta.com
8 April 2025 12:41 PM IST
आईपीएल 2025: धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना
x
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।
आधिकारिक बयान में कहा गया है, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।"
इसमें कहा गया है, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"
इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रियान पराग और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के ऋषभ पंत धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना भुगतने वाले अन्य कप्तान थे।दर्शकों को रोमांचित करने वाले इस मुकाबले में पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अंतिम ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और 10 साल बाद इस मैदान पर यादगार जीत दर्ज की।
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।
222 रनों पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने अब तक अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और तालिका में तीसरे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story