
x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-9 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत हासिल की. आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होमग्राउंड चेपॉक में हराया है. आरसीबी ने इससे पहले आईपीएल के पहले सीजन (2008) में इस मैदान पर सीएसके को पराजित किया था. चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को चार विकेट से हराया था. दूसरी तरफ आरसीबी ने उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से पराजित किया था.
टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. सीएसके ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिए. पहले जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए. उस ओवर में हेजलवुड ने राहुल त्रिपाठी (5) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (0) को अपना शिकार बनाया. फिर भुवनेश्वर कुमार ने दीपक हुड्डा (4) को चलता कर दिया. सैम करन भी आठ रन बनाकर लियाम लिविंगस्टोन की बॉल पर आउट हो गए, जिससे सीएसके का स्कोर चार विकेट पर 52 रन हो गया.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantaहिंन्दी samacharहिंन्दी samachar newsहिंन्दी
Next Story





