
x
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज 18वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने पंजाब के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था.
यशस्वी और रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही. संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल दोनों ही अच्छी लय में दिखे. दोनों ने अच्छी शुरुआत दिलाई. राजस्थान को पहला झटका 89 के स्कोर पर लगा जब सैमसन 38 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल आक्रामक मोड में दिखें. यशस्वी 67 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने चार्ज संभाला. दोनों ने कुछ शानदार शॉट लगाए, जिसके दम पर राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए. अब पंजाब को जीत के लिए 206 रन चाहिए.
TagsIPL 2025राजस्थानपंजाबRajasthanPunjabजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





