खेल

आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मैक्सवेल पर लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

jantaserishta.com
9 April 2025 11:01 AM IST
आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर मैक्सवेल पर लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना
x
चंडीगढ़: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया। जुर्माने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
दरअसल, प्रियांश आर्य के शतक और गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से मात दी। आधिकारिक बयान में कहा गया, "ग्लेन मैक्सवेल ने अनुच्छेद 2.2 (मैच के दौरान फिक्सचर और फिटिंग्स का दुरुपयोग) के तहत लेवल 1 अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को माना। हालांकि, आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।"
आईपीएल आचार संहिता के अनुसार, अनुच्छेद 2.2 मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्सचर और फिटिंग्स के दुरुपयोग से संबंधित है। अनुच्छेद 2.2 में सामान्य क्रिकेट गतिविधियों के अलावा कोई भी कार्य शामिल है, जैसे विकेट को मारना या लात मारना और ऐसी कोई भी हरकत जो जानबूझकर (यानी इरादतन), लापरवाही से या असावधानी से (किसी भी स्थिति में, भले ही यह अनजाने में हो) विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री फेंस, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे, शीशे, खिड़कियां और अन्य फिक्सचर और फिटिंग्स को नुकसान पहुंचाती है।
नियम में लिखा है, "उदाहरण के लिए यह अपराध बिना किसी सीमा के तब किया जा सकता है, जब कोई खिलाड़ी हताशा में अपने बल्ले को जोर से घुमाता है और विज्ञापन बोर्ड को नुकसान पहुंचाता है।" बता दें कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पारी की शुरुआत 22 साल के प्रियांश आर्या ने की, जिन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में शानदार 103 रन बनाए।
दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आईपीएल इतिहास में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सबसे तेज शतक बनाया, उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। ​​ वहीं, शशांक सिंह 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आर्या के आउट होने के बाद टीम का मोमेंटम बनाए रखा, जिससे पंजाब किंग्स ने 219/6 का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 201/5 पर सिमट गई। डेवोन कॉनवे ने 69 रन बनाए और फिर रिटायर्ड आउट हुए। शिवम दुबे ने 42 रन का योगदान दिया, जबकि एमएस धोनी 27 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पंजाब के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में संयम बनाए रखा और 18 रन से जीत हासिल की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null